manglik dosh calculator
✕

ब्रिटेन में नीरव मोदी की रिमांड बढ़ाई, 25 फरवरी को होगा प्रत्यर्पण पर फैसला

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (00:03 IST)
लंदन। वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के दौरान लंदन की जेल से वीडियो लिंक के मार्फत पेश हुआ। अदालत ने उसकी रिमांड 25 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी, जब उसके प्रत्यर्पण के मामले में फैसला सुनाया जाएगा।

जिला न्यायाधीश अंगस हैमिल्टन ने नीरव को सूचित किया कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि फैसला सुनाए जाने के दिन फिर से वीडियो लिंक के जरिए उसे फिर उपस्थित रहना पड़ेगा।

दरअसल, अदालत तब इस बारे में यह फैसला सुनाएगी कि क्या 49 वर्षीय हीरा कोरोबारी पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत की अदालतों के समक्ष मामले में जवाब देंगे।

भारतीय प्राधिकारियों की ओर से क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अपनी दलील में नीरव के खिलाफ प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और धन शोधन का मामला बनाने पर जोर दिया है। नीरव,19 मार्च 2019 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में है।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख