• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nigeria, suicide bombing, Nigerian girl, bomb blast
Written By
Last Modified: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (23:01 IST)

नाइजीरिया : छोटी लड़कियों ने दिया आत्मघाती विस्फोट को अंजाम, 17 घायल

Nigeria
केनो (नाइजीरिया)। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक बाजार में करीब सात या आठ वर्ष की आयु की दो लड़कियों ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए।
 
माइदुगुरी में एक स्थानीय मिलिशिया सदस्य अब्दुल करीम जाबो ने बताया कि लड़कियां सात या आठ वर्ष की रही होंगी।
 
बोको हराम की जिहादी गतिविधियों के केंद्र रहे शहर के आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विस्फोट की इस घटना में 17 लोग घायल हुए।
 
माइदुगुरी मिलिशिया के सदस्य जाबो ने कहा कि घटना के तत्काल पहले उन्होंने रविवार को लड़कियों को देखा था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
रजनीकांत ने जयललिता को 'कोहिनूर हीरा' बताया