biodatamaker

नेतन्याहू का बड़ा बयान, ईरान को दिया 50 साल का सबसे विनाशकारी झटका, मिली ऐतिहासिक जीत

सीजफायर के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोले, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर कोई मित्र कभी नहीं मिला

Updated: बुधवार, 25 जून 2025 (07:51 IST)
Israel Iran Ceasefire : ईरान से सीजफायर के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह पीढ़ियों तक याद रहेगी। उन्होंने दावा किया कि हमने ईरान को 50 साल का सबसे विनाशकारी झटका दिया। ईरान के सैकड़ों कारखाने और कमांडर्स को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर कोई मित्र कभी नहीं मिला। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?
 
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो संदेश में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल के युद्ध ने देश के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने नातांज और इस्फहान में परमाणु सुविधाओं के साथ-साथ अराकभारी जल रिएक्टर को भी नष्ट कर दिया। हमने ईरान को 50 साल का सबसे विनाशकारी झटका दिया। ईरान के सैकड़ों कारखाने और कमांडर्स को खत्म कर दिया।
 
नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपसे वादा करता रहा हूं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और वास्तव में हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया। अगर किसी ने ईरान में न्यूक्लियर प्रोग्राम को जीवित करने की कोशिश की तो हम उसे फिर खत्म कर देंगे। यह हमारा दृढ़ संकल्प है।
 
इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मैंने कुछ समय पहले अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से बात की। मैंने ईरानी परमाणु खतरे के खिलाफ इजराइल के साथ मिलकर काम करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साहसिक निर्णय के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हेगसेथ ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए इजरायल और IDF की प्रशंसा की। मैंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल युद्ध विराम का सम्मान करेगा - जब तक कि दूसरा पक्ष इसका सम्मान करता है। हम अमेरिका-इजरायल सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।
 
 
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का एलान किया था। इसके बाद दोनों देशों ने इस पर सहमति व्यक्त की और यह लागू हो गया। अब ईरान ने अपने एयरस्पेस को खोल दिया है वहीं इजराइल ने भी अपने यहां सभी तरह के बैन हटा लिए हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

अगला लेख