dharma sangrah
✕

नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (11:19 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को सोमवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने बेनजीर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
 
शरीफ की बेटी मरियम नवाज को हवाई अड्डे से जाने दिया गया, क्योंकि उनके खिलाफ जमानती वारंट था जबकि सफदर के खिलाफ गैरजमानती वारंट था। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने पहले ही नेशनल एसेंबली के सचिव को गिरफ्तार किए जाने को लेकर अवगत करा दिया था।
 
मरियम नवाज तथा उनके पति सफदर कतर एयरवेज से रविवार देर रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर बेनजीर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे, जहां पर उन दोनों की अगवानी करने के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के कई नेता मौजूद थे। हवाई अड्डे पर मौजूद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के 6 सदस्य‍ीय टीम ने सफदर को गिरफ्तार किया, क्योंकि ब्यूरो ने पहले ही उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर रखा है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख