ramcharitmanas
✕

सौरमंडल से काफी दूर धूमकेतु बना रहे हैं नए ग्रह

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (22:04 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने नासा की दूरबीन का इस्तेमाल करते हुए सूर्य और प्लूटो के बीच की दूरी से कम से कम तीन गुना दूर धूमकेतुओं के एकजुट होकर नया ग्रह बनाने का पता लगाया है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने धूमकेतुओं के घने छल्लों को देखा है।
 
अमेरिका स्थित जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी में ग्रहीय वैज्ञानिक केरी लिजे के मुताबिक धूमकेतुओं के छल्ले से निकलने वाले प्रकाश का अनुमान लगाए जाने पर यह जाहिर हुआ है कि इनमें से हर एक पृथ्वी के आकार के कुछ ग्रहों का विकास कर रहा है। 
 
पिछले कुछ दशकों में हवाई के इंफ्रारेड टेलीस्कोप फैसिलिटी और स्पित्जर स्पेस टेलीस्कोप जैसी नासा की शक्तिशाली वेधशालाओं का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिकों ने धूमकेतु जैसे कई नए डिस्क सिस्टम पाए।
 
हालांकि, लिजे ने बताया कि इन छल्लों का एक दूसरे के करीब आना अब भी एक पहेली है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कि आप आमतौर पर एक नई प्रणाली में धूमकेतुओं के इस तरह से एक दूसरे के करीब आने को नहीं देखते हैं। (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख