dharma sangrah
✕

भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (21:44 IST)
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। सेना प्रमुख जनरल ​बिपिन रावत ने आज कहा कि भारतीय सेना बहादुरी की शानदार परंपरा वाले तीन कुमाऊ राइफल्स जैसी अपनी प्रतिबद्ध रेजीमेंटों और कार्मिकों के कारण दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है।
 
जनरल रावत अपना शताब्दी वर्ष मना रही कुमांऊ राइफल्स के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों (ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए सैनिकों की विधवाओं) को सम्मानित करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया।
 
इस अवसर पर तीन कुमांऊ राइफल्स के जवानों की परेड का निरीक्षण करने के बाद अपने संबोधन में जनरल रावत ने कहा कि तीन कुमांउ राइफल्स और कुमांउ रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों द्वारा प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आजादी के बाद लड़े गए युद्धों में दिखाई गई बहादुरी देश की सीमाओं की रक्षा करने में उनके अनुकरणीय योगदान का साक्ष्य है।
 
सेना प्रमुख ने समारोह में भाग ले रहे अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन तथा अन्य लाभों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कोई विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
तीन कुमांऊ राइफल्स ने इस मौके पर आकर्षक परेड, बैंड डिसप्ले, डॉग शो और स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार हस्तशिल्प की प्रदर्शनी समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख