रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Modi tries his hand on drum in Tanzania
Written By
Last Updated :दार-अस-सलाम , रविवार, 10 जुलाई 2016 (14:44 IST)

पीएम मोदी ने तंजानिया में राष्ट्रपति के साथ बजाया ड्रम

पीएम मोदी ने तंजानिया में  राष्ट्रपति के साथ बजाया ड्रम - Modi tries his hand on drum in Tanzania
दार-अस-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत तंजानिया पहुंचे। पीएम मोदी भी तंजानिया के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने राष्‍ट्रपति जॉन मैगुफुली के साथ परंपरागत ड्रम भी बजाया। 
 


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा कि डबरन से दार-अस-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार देर रात तंजानिया पहुंच गए।

स्वरूप ने कहा, 'भारत और अफ्रीका की ताल की नई धुनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैगुफुली जेपी ने ड्रम बजाया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मगुफुली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताओं से पहले आपस में वार्ता की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी महाद्वीप में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोंबे जोसेफ मैगुफुली के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। उनकी बातचीत विशेष तौर आर्थिक क्षेत्र में संबंध बढ़ाने पर केंद्रित थी।

इसके बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच समझौतों पर दस्तखत किए। भारत ने जांजीबार में जल आपूर्ति परियोजना के लिए तंजानिया को 9.2 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश की।
 


इससे पहले तंजानिया पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
 


 
ये भी पढ़ें
बैंक कर्मचारी मंगलवार से दो दिन की हड़ताल पर