शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Michigan teen Brock brown
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 मार्च 2017 (11:42 IST)

मुश्किल से मिलते हैं इनके जूते

मुश्किल से मिलते हैं इनके जूते - Michigan teen Brock brown
वाशिंगटन। मिशिगन के 19 वर्षीय ब्रॉक ब्राउन सभी से अलग हैं। उनके कपड़े तो आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जूतों के लिए उनको काफी परेशानी उठानी पड़ती है। त्योहार हो या अन्य खास मौके,  लोग नए कपड़े और जूते लेना नहीं भूलते। वे पसंदीदा रंग और फिटिंग की चाह में घंटों शॉपिंग करने से भी नहीं थकते। 
 
लेकिन मिशिगन के 19 वर्षीय ब्रॉक ब्राउन सभी से अलग हैं। उनके कपड़े तो आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जूतों के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। दरअसल उन्हें 28 नंबर के जूते आते हैं। उनका पांव इतना बड़ा है कि कोई भी कंपनी उनके जूते बनाने से मना कर देती है। लेकिन हाल ही में एक कंपनी ने उनको थ्री डी प्रिंटर की मदद से एक जोड़ी जूते बनाकर तोहफे में दिए हैं। 
 
लाल और काले रंग के जूते उन्हें इतने पसंद आए कि अब वह इन्हें पहनकर बाहर भी चले जाते हैं। जबकि इससे पहले उन्हें बिना जूते ही घूमना पड़ता था।(वेबदुनिया डेस्क)
ये भी पढ़ें
आजम खान को आया गुस्सा, बोले- क्या ये भी मोदी ने कहा था...