kundali milan
✕

भूकंप से थर्राया मैक्सिको, सुनामी का खतरा

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (12:07 IST)
मैक्सिको सिटी। दक्षिण मैक्सिको के तट पर शुक्रवार को 8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार  झटके महसूस किए गए जिससे इमारतें हिलने लगीं और राजधानी तक में लोग घबराकर  सड़कों पर उतर आए।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.0 थी और इसका केंद्र दक्षिण  चियापास राज्य में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई  जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी।
 
अमेरिका सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप से कई मध्य अमेरिका देशों में सुनामी  आने का खतरा है जिनमें ग्वाटेमाला की प्रशांत तट रेखा, होंडुरास, मैक्सिको, अल सल्वाडोर  और कोस्टारिका शामिल हैं। उसने कहा कि हवाई, गुआम और अन्य प्रशांत द्वीपों के लिए  खतरे का आकलन किया जा रहा है।
 
भूकंप के झटके मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए जिससे डरे लोग अंधेरे में सड़कों पर  एकत्रित हो गए, उन्हें डर था कि इमारतें गिर जाएंगी। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

गुजरात के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 27 नवंबर को मेगा भर्ती मेला, कई नामी कंपनियां देंगी नौकरी का ऑफर

CJP नेता सौरव दास ने लगाया पासपोर्ट लीक करने का आरोप, बोले- हर हैंडल पर होगी कार्रवाई

संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

अगला लेख