suvichar
✕

तुर्की के जंगलों में भीषण आग, भारी तबाही, कई लोग झुलसे

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (22:31 IST)
तुर्की के दक्षिणी हिस्से में स्थित जंगल में कम से कम 60 से ज्यादा जगहों पर भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तेज हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरों के अनुसार, भूमध्यसागरीय और दक्षिणी एजियन क्षेत्रों में जंगल की आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। आग में झुलसे लोगों को अस्‍पताल भेजा गया है। तेज हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से आग पर कापू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये आग 60 से ज्यादा जगहों पर फैल चुकी है।

जंगलों के किनारे बसे होटलों और रिसॉर्ट को इस भीषण आग से भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की व्यापक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और जांच जारी है। तुर्की सरकार का कहना है कि जंगल में लगी आग के लिए जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

आग लगने की वजह से कई गांवों को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है। इस भीषण आग से 1500 एकड़ जमीन में लगी फसल तबाह हो गई।जंगल में लगी इस आग के बाद सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

अगला लेख