ramcharitmanas

Coronavirus: चीन में आग की तरह पसर रहा ‘डेल्‍टा वेरिएंट’, 15 शहरों में बढ़ा खतरा, कई उड़ानें बंद

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (22:15 IST)
बीजिंग, चीन में कोविड​​​​-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। चीन की राजधानी बीजिंग सहित 15 शहर संक्रमण के मामलों से जूझ रहे हैं। सरकारी मीडिया ने इसे दिसंबर 2019 में वुहान में वायरस के प्रकोप के बाद सबसे व्यापक घरेलू रोग संचार करार दिया है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबि‍क कोविड-19 मामलों में नई बढ़ोतरी पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक हवाई अड्डे से शुरू हुई और पांच अन्य प्रांतों और बीजिंग नगरपालिका में फैल गई है।

नानजिंग शहर ने कई हवाईअड्डों के कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। तेजी से फैलने वाले डेल्टा स्वरूप के मामले 15 चीनी शहरों से सामने आए हैं। डेल्टा स्वरूप की सबसे पहले पहचान भारत में हुई थी। हालांकि नए मामलों की संख्या अभी भी कुछ सैकड़ों में है, लेकिन विभिन्न प्रांतों में संक्रमण के व्यापक प्रसार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

चीन द्वारा भारत और कई अन्य देशों से हवाई यात्रा अभी शुरू किया जाना बाकी है और बीजिंग आने वाली अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य शहरों में भेजा जाता है, जहां यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले 21 दिनों के क्‍वेरंटाइन से गुजरना पड़ता था।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख