• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Madhuri Dixit, Priyanka Chopra
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (00:06 IST)

माधुरी पर 'टीवी शो' बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा

माधुरी पर 'टीवी शो' बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा - Madhuri Dixit, Priyanka Chopra
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब वहां हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित पर आधारित एक नए टीवी शो के साथ निर्माता बनने की तैयारी कर रही हैं।
 
न्यूयॉर्क में रहने वाले पटकथा लेखक राव ने इस कॉमेडी सीरीज की कहानी लिखी है जो एक ऐसी हिंदी  फिल्म की कहानी है जो अमेरिका के उपनगरीय इलाके में अपनी दोहरी संस्कृति वाले परिवार के साथ बस जाती  है।
 
माधुरी श्रीराम नेने के साथ शादी के बाद मुंबई से अमेरिका के डेनवर में बस गई थीं जहां वह 12 साल रहीं। 2011 में वह अपने पति एवं दो बेटों के साथ भारत आईं।
 
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालते हुए लिखा, अद्भुत माधुरी दीक्षित की वास्तविक जिंदगी राव की  शानदार कहानी की प्रेरणा है और यह किस तरह से सामने आता है, यह देखने के लिए उन दोनों के साथ काम  करने का और इंतजार नहीं कर सकती। प्रियंका और माधुरी दोनों इस शो की एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। एबीसी  स्टूडियो और एमजीसी दोनों इसके सहनिर्माता हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आइंस्टीन की मशहूर तस्वीर 125,000 डॉलर में नीलाम