sawan somwar

Live Updates : अफगानिस्तान के पंजशीर में तेज हुई लड़ाई, तालिबान ने तैनात की तोपें

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (11:49 IST)
अफगानिस्तान में तालिबान ने दिया एयरलिफ्ट की तय समय सीमा के पालन पर जोर, कोरोनावायरस, नारायण राणे को जमानत समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...


11:11 AM, 25th Aug
-पंजाब में फिर बढ़ी कैप्टन की मुश्किल।
-पंजाब के 4 बागी मंत्री और 3 विधायक देहरादून पहुंचे। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से करेंगे मुलाकात।
-हरीश रावत से मुलाकात के बाद बागी नेता दिल्ली पहुंचेंगे।

10:55 AM, 25th Aug
-पंजशीर में तेज हुई लड़ाई, तालिबान और नॉर्दन एलायंस आमने-सामने।
-तालिबान ने तैनात की तौपे, नॉर्दन एलायंस भी जंग के लिए तैयार।

09:44 AM, 25th Aug
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी का अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन इसका तय समय सीमा पर पूरा होना तालिबान के सहयोग पर निर्भर करेगा। काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिका के अभी करीब 5800 सैनिक हैं।
 
बाइडन ने कहा कि अभी हम 31 अगस्त तक निकासी अभियान पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम जितनी जल्दी इसे पूरा करेंगे, उतना अच्छा है। अभियान में हर दिन हमारे सैनिकों के लिए जोखिम बढ़ रहा है। लेकिन 31 अगस्त तक इसका पूरा होना तालिबान के सहयोग जारी रखने, लोगों को हवाईअड्डे तक पहुंचने की अनुमति देने और हमारे अभियानों में बाधा उत्पन्न ना करने पर निर्भर करता है।

08:47 AM, 25th Aug
-नारायण राणे को नासिक पुलिस का नोटिस
-2 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया।

08:05 AM, 25th Aug
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार रात रायगढ़ जिले में महाड की एक अदालत ने जमानत दे दी। 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है। पहले कोर्ट ने राणे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

07:59 AM, 25th Aug
तालिबान ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा विमान के जरिये अफगानिस्तान से लोगों को ले जाने की कार्रवाई 31 अगस्त तक खत्म हो जानी चाहिए। इससे, पहले ही निकासी के लिए बना अफरा-तफरी का माहौल और गंभीर हो सकता है क्योंकि उत्पीड़न की नई खबरों से देश छोड़कर जाने के इच्छुक हजारों लोगों की धड़कनें और बढ़ गई हैं

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख