kalsarpa dosh calculator
✕

वियतनाम में भूस्खलन की चपेट में आया सैन्‍य शिविर, मलबे में दबे 22 सैन्यकर्मी

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (15:58 IST)
हनोई। वियतनाम के मध्य भाग में लगातार भारी वर्षा के बीच रविवार को भूस्खलन होने से कम से कम 22 सैन्यकर्मी मलबे के नीचे दब गए। करीब 100 बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं तथा मलबे से 3 शव बरामद किए गए हैं।

सरकारी वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया कि कुआंग त्रि प्रांत में भूस्खलन से चट्टान टूटकर पहाड़ी की तलहटी में सेना के एक शिविर के ऊपर आ गिरी। आठ लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि 22 अन्य लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

एजेंसी के अनुसार, करीब 100 बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं तथा मलबे से तीन शव बरामद किए गए हैं। इलाके में एक सप्ताह से वर्षा हो रही हैं। गुरुवार को थुआ थीनहुए में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 11 सैन्य अधिकारी थे।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख