biodatamaker
✕

किम के साथ ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हुई : ट्रंप

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (10:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है। व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था।
 
 
ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा कि हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी। हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत-सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि जैसा कि मैंने शुक्रवार को कहा था, देखते रहो। मुझे लगता है कि आपको बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी। ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे, जब तक कि परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख