Daily Horoscope
✕

किम जोंग नाम हत्या मामला : मलेशिया की अदालत सुनाएगी अहम फैसला

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (16:21 IST)
कुआलालंपुर। मलेशिया की एक अदालत उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या की आरोपी दो महिलाओं को लेकर गुरुवार को अहम फैसला सुनाएगी। इन महिलाओं के परिवारों को उम्मीद है कि वे बेगुनाह साबित होंगी।
 
 
अदालत गुरुवार को यह फैसला करेगी कि इंडोनेशिया की सीती ऐशयाह और वियतनाम की डोआन थी हुंआंग के खिलाफ लगे हत्या के आरोप को सही साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद है या नहीं। इन महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर कथित तौर पर किम जोंग नाम की हत्या की।
 
अगर इन महिलाओं पर लगे आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत पाए जाते हैं, तो इन महिलाओं के बचाव की दलीलों के लिए अदालत सुनवाई जारी रखेगी। अगर इनके खिलाफ सबूत नहीं पाए जाते हैं, तो अदालत इन्हें बरी कर सकती है या हत्या के आरोप में संशोधन करके कोई अन्य आरोप तय कर सकती है। अगर ये महिलाएं इस मामले में दोषी करार दी जाती हैं, तो मलेशिया में इसके लिए अनिवार्य मौत की सजा है। इन महिलाओं के परिवारों का दावा है कि वे शीतयुद्ध के समय प्रचलित तरीके से हत्या नहीं कर सकती हैं।
 
दोनों आरोपियों पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के भाई किम जोंग नाम के चेहरे पर पिछले साल फरवरी में वीएक्स नर्व एजेंट लगाने का आरोप है। यह घटना तब हुई थी, जब नाम मकाऊ के लिए विमान पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों का दावा है कि वे दोनों उत्तर कोरिया के एजेंटों द्वारा रचे गए हत्या के षडयंत्र का शिकार हो गईं, क्योंकि उनका मानना था कि वे एक रियलिटी टीवी शो के लिए प्रैंक (मजाक) में हिस्सा ले रही हैं।
 
वहीं सरकारी अभियोजकों ने इस मामले को जेम्स बांड फिल्म की तरह का बताते हुए तर्क दिया कि ये दोनों महिलाएं हत्या के लिए अच्छे से प्रशिक्षित थीं और उन्हें अच्छी तरह से पता था कि वे क्या कर रही हैं? (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख