Daily Horoscope

केरल की बाढ़ से मोदी चिंतित, बचाव कार्य को लेकर दिए निर्देश

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (11:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को रक्षामंत्री को राहत और बचाव कार्य के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
 
मोदी ने ट्वीट किया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से गुरुवार सुबह पुन: बात की। हमने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। रक्षामंत्री को पूरे राज्य में बचाव और राहत कार्य के लिए पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वे केरल की जनता की सुरक्षा एवं कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बुधवार को विजयन से राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की थी और उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सेना, नौसेना, वायुसेना और तटीय रक्षक बल को केरल के लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए थे।
 
तिरुवनंतपुरम में आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विजयन ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा की। उन्होंने सिंह को जानकारी की कि राज्य में सभी नदियां उफान पर हैं तथा भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 39 बांधों में से 35 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख