kundali milan
✕

खौफनाक, खशोगी की लाश को पहले तेजाब से जलाया, फिर नाली में फेंका

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (22:36 IST)
अंकारा। तुर्की के एक अखबार ने दावा किया है कि वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद उनके शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके तेजाब में डालकर गला दिया गया। इसके बाद हत्यारों ने उसे नाली में बहा दिया।
 
सऊदी अरब के सरकारी अखबार 'daily Sabah' ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें दावा किया गया है कि खशोगी की बेहद खौफनाक ढंग से हत्या की गई। फिर उनकी लाश को इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के पास तेजाब से जलाया गया और नाली में बहा दिया गया, ताकि सबूत मिट जाए। जांच टीम ने सऊदी दूतावास की नालियों के सैंपल लिए हैं, जहां तेजाब के निशान भी मिले हैं। 
 
अखबार का दावा है कि दो अक्टूबर को खशोगी इस्तांबुल के दूतावास से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। उन्हें आखिरी बार दूतावास में एंट्री करते देखा गया था।
 
सऊदी सरकार ने स्वीकार किया था कि 59 साल के खशोगी की हत्या कर दी गई है। सऊदी अरब की सरकार ने कहा था कि शुरुआती जांच के बाद पांच उच्च अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, 18 को गिरफ्तार किया गया। तुर्की प्रॉसिक्यूटर का दावा था कि हत्या के बाद खशोगी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख