Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता का विवादास्पद बयान, 'रथयात्रा' रोकने वाले कुचले जाएंगे

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (20:01 IST)
कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की एक वरिष्ठ महिला नेता ने शनिवार को कहा कि वे लोग जो राज्य में पार्टी की निर्धारित 'रथयात्रा' को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, वे 'रथ के पहियों के नीचे कुचल जाएंगे।'
 
 
राज्य की महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने भी कहा कि यह 'यात्रा' राज्य में लोकतंत्र बहाली के मकसद से आयोजित की जा रही है। वे मालदा जिले में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। 
 
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन 3 'रथयात्राओं' की शुरुआत करेंगे। राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों को समेटने वाली ये यात्राएं 5, 7 और 9 दिसंबर को होंगी। यात्रा की समाप्ति पर पार्टी कोलकाता में एक व्यापक रैली आयोजित करेगी जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधित करने की संभावना है।
 
चटर्जी ने कहा कि रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली है। हमने इससे पहले भी कहा है कि 'रथयात्रा' को रोकने की कोशिश करने वाले वालों के सिर रथ के पहियों के नीचे कुचल जाएंगे।
 
चटर्जी के इस बयान की राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने यह कहते हुए निंदा की है कि भाजपा नेता उकसाने वाले बयान देकर राज्य में शांति और स्थिरता को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं तथा कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य बंगाल में अपने सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाना है इसलिए वे उकसावे वाले बयान दे रहे हैं लेकिन बंगाल के लोग भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को कामयाब नहीं होने देंगे। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख