Daily Horoscope
✕

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Updated: रविवार, 1 मार्च 2026 (14:57 IST)
पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबरों के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। सैकड़ों लोग अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हुए, गेट तोड़कर अंदर घुस गए और पथराव और आगजनी की। पुलिस के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई।

टायर जलाए और आगजनी की घटनाएं हुईं. इस दौरान 'अमेरिका मुर्दाबाद', 'इजरायल मुर्दाबाद' और 'ईरान जिंदाबाद' जैसे नारे पूरे इलाके में गुंजायमान रहे। पाक अधिकृत कश्मीर में यूएन दफ्तर में आग लगा दी गई। खामेनेई के समर्थकों और पुलिस में झड़प हुई। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान के शिया बाहुल्य इलाके स्करदू में हिंसक प्रदर्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर, आर्मी पब्लिक स्कूल और एसपी ऑफिस को फूंका डाला।
<

पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। खबर https://t.co/zmLxRojPGc#Khamenei #pakistan #karachi #iran #israel #iranisrael #AyatollahKhamenei pic.twitter.com/wTKvwEnlgm

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 1, 2026 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
ALSO READ: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन
ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने रविवार को बताया कि इस्राइली‑अमेरिकी हमलों में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। प्रेस टीवी ने एक्स पर लिखा, “इस्लामिक क्रांति के नेता आयतollah अली खामेनेई को अमेरिका‑इज़राइल के हमलों में शहीद कर दिया गया। ईरानी राज्य मीडिया के हवाले से कहा गया है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। 
ALSO READ: LIVE: ईरान ने तेज किए हमले, दी केमिकल हमले की धमकी, UP बेस पर 4 मिसाइल और 12 ड्रोन से हमला, अब तक क्या-क्या पता है


कई ईरानी शहरों में मना जश्न 

टाइम्स ऑफ इज़राइल ने ईरान के राज्य मीडिया के हवाले से बताया था कि अली खामेनेई की बेटी, पोता, बहू और दामाद इज़राइल‑अमेरिकी हमलों में मारे गए हैं. इज़राइली अख़बार ने कहा कि खामेनेई के अपने हालात पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. वहीं, ईरान से आ रही कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि महानगरों में लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर आए हैं। सीएनएन ने कई ईरानी शहरों में जश्न की खबर दी. समाचार में कहा गया कि सड़कों पर सीटी बजती सुनी गई और नारे लगाए गए “इस्लामिक रिपब्लिक की मौत” और “शाह ज़िंदाबाद।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख