Daily Horoscope
✕

ट्रंप ने कल्पना चावला को कहा 'अमेरिकी नायिका'

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (14:56 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष कार्यक्रम में अपना जीवन समर्पित करने और लाखों लड़िकयों को अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना दिखाने वाली भारतीय मूल की कल्पना चावला को अमेरिकी नायिका करार दिया है। 
 
ट्रंप का यह बयान गुरुवार तब आया जब उन्होंने मई महीने को ‘एशियन / अमेरिकन एंड पैसिफिक आइजलैंडर हैरिटेज मंथ' घोषित करते हुए संबंधित घोषणा जारी की। 
 
अमेरिकी कांग्रेस ने भी वार्षिक तौर मई के महीने को 'एशियन/ पैसिफिक अमेरिकन हैरिटेज मंथ' के रूप में नामित किया है।
 
कल्पना अंतरिक्ष में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। वह 2003 में अंतरिक्ष यान कोलंबिया से संबंधित हादसे में जान गंवाने वाले चालक दल के सात सदस्यों में शामिल थीं। यह दुर्घटना तब हुई थी जब यान पृथ्वी के वातावरण में पुन: प्रवेश कर रहा था।
 
ट्रंप ने कहा, 'भारतीय-अमेरिकी कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला थीं जो अंतरिक्ष में गयी थीं और अंतरिक्ष यान कार्यक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर आने-जाने वाले इसके विभिन्न मिशनों में अपने समर्पण के कारण अमेरिकी नायिका बन गईं।' 
 
उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि के कारण कांग्रेस ने मरणोपरांत उन्हें ‘स्पेस मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया और नेशनल एरोनॉटिक्स एवं स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मरणोपरांत उन्हें नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। 
 
ट्रंप ने कहा, 'कल्पना चावला का साहस और जुनून अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखने वाली लाखों अमेरिकी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन गया।' (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख