शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Joe Biden and Kamala Harris 2020 person of the year
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (10:54 IST)

जो बिडेन और कमला हैरिस 2020 के 'पर्सन ऑफ द ईयर'

जो बिडेन और कमला हैरिस 2020 के 'पर्सन ऑफ द ईयर' - Joe Biden and Kamala Harris 2020 person of the year
वॉशिगटन। टाइम पत्रिका ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है।
 
पत्रिका ने चेंजिंग अमेरिका स्टोरी' कैप्शन के साथ बिडेन (78) और हैरिस (56) दोनों नेताओं की तस्वीर 'अपने कवर पेज पर छापी है।
 
टाइम के एडिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेल्सन्थल ने कहा कि बिडन और हैरिस ने यह सम्मान इसलिए जीता, क्योंकि उन्होंने 'अमेरिकी कहानी को बदला। दोनों ने यह दिखाया कि सहानुभूति की ताकत विभाजन से कहीं अधिक होती है।
 
टाइम ने 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर जलवायु परिवर्तन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को चुना था। 
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन पर बढ़ा कोरोना का खतरा, 2 IPS कोरोना संक्रमित