Hanuman Chalisa

इटली में स्वायत्तता की मांग को लेकर हुआ जनमत संग्रह

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (11:11 IST)
मिलान। एक तरफ स्पेन जहां अपने एक हिस्से कैटालोनिया को खुद से अलग होने से बचाने के संकट से जूझ रहा है तो ऐसे में इटली के 2 धनी प्रांतों ने रविवार को जनमत संग्रह में और अधिक स्वायत्तता की मांग कर यूरोप में क्षेत्रीय विषमता बढ़ने के संकेत दिए हैं। 
 
इटली के 2 प्रांतों लोंबार्डी और वेनीटो में कराए गए जनमत संग्रह के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने 'हां' के पक्ष में मतदान किया। दोनों ही प्रांत एक समय अलगाववादी लीगा नॉर्ड पार्टी के अधीन संचालित थे। दोनों क्षेत्रों में मतदान रात 9 बजे संपन्न हुआ था। मतदान में कई लाख लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार रात 10 बजे के आसपास जारी किए गए प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गई है।
 
लोंबार्डी प्रमुख राबर्टो मारोनी ने पत्रकारों को बताया कि अब हम नया इतिहास लिखने जा रहे हैं और जो क्षेत्र अधिक अधिकारों की मांग करेगा उसे वह हासिल होगा। उन्होंने कहा कि कर प्रकिया के बारे में हमारे कुछ सुझाव हैं और इनमें से अधिकतर हिस्सा केंद्र सरकार को जाता है। इस बारे में विचार किया जाना आर्थिक सुधारों की दिशा में एक कदम होगा।
 
गौरतलब है कि स्पेन ने 1 अक्टूबर को कैटालोनिया में कराए गए जनमत संग्रह को अवैध करार दिया है जबकि इटली में यह संविधान प्रावधानों के अनुसार हुआ है लेकिन ये नतीजे केंद्र सरकार के लिए बाध्य नहीं हैं। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख