biodatamaker
✕

बर्बरता : ढाई साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, शव बरामद

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (10:36 IST)
पुणे। पुणे में बीती रात अपने घर से कथित रूप से लापता हुई ढाई वर्षीय एक बच्ची रविवार को अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सिंहगढ़ मार्ग के कुडले माला के निकट मृत पाई गई।
 
पुलिस के अनुसार बच्ची की गला घोंटकर हत्या किए जाने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने बीती रात कथित रूप से घर में जबरन घुसकर बच्ची का अपहरण कर लिया था। बच्ची का शव रविवार तड़के कुडले माला के खेत में बरामद किया गया। इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने शव को देखा था।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (स्वरगेट डिवीजन) शिवाजी पवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बच्ची का कथित रूप से गला दबाया गया, क्योंकि उसकी गर्दन पर गला दबाने के निशान हैं और जांच में यह खुलासा हुआ है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया, क्योंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न होने के संकेत मिले हैं। 
 
पवार ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) और 302 (हत्या) तथा बच्चों की यौन अपराध से सुरक्षा अधिनियम, 2012 के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। (भाषा)

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख