biodatamaker

प्लास्टिक सर्जरी कराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (10:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 35 वर्षीय एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी में उसके 2 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि कुणाल उर्फ तनुज के 13 अक्टूबर को कालकाजी आने की गुप्त सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसके सहयोगियों इरशाद अली और मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) रोमिल बानिया ने बताया कि कुणाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2012-13 में अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इससे पहले पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम तनुज दर्ज था। वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों और पड़ोसी राज्यों में वाहन चोरी के 62 से अधिक मामलों में शामिल था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख