Daily Horoscope
✕

ईरान को मिलेगा करारा जवाब, इसराइल ने दी चेतावनी, पलटवार का बनाया यह प्‍लान

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (00:40 IST)
Israel-Iran war : हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नरसल्लाह की हत्या के बाद ईरान ने इसराइल पर हमला कर दिया। ईरान ने एक साथ तकरीबन 181 मिसाइलों से हमला किया। हालांकि ज्यादातर को इसराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसराइल ने कहा कि वह ईरान के मिसाइल हमले का अपने हिसाब से जवाब देगा और ईरान को चेतावनी दी कि हमले के नतीजे भुगतने होंगे।
ALSO READ: लेबनान: इसराइल के हवाई हमलों के बीच 10 लाख लोग विस्थापित
खबरों के अनुसार, इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके देश पर मिसाइल हमले के लिए ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में कहा, ईरान ने बड़ी गलती की है और उसे इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, मिसाइल हमला एक नाकामी थी और ईरान को जल्द ही एक दर्दनाक सबक मिलेगा। उन्होंने कहा, जो भी हम पर हमला करता है, हम उन पर हमला करते हैं। 
 
बड़े हमले की तैयारी में इसराइल : ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा। ईरान के हमले के बाद अब इजराइल भी पलटवार को तैयार है और माना जा रहा है कि कुछ ठिकानों को चिन्हित भी कर लिया गया है।
ALSO READ: ईरान के बाद हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर क्या बोला भारत?
अब इजराइल एक बड़ा हमला करने की तैयारी में है। संभावित टारगेट्स में ईरान के तेल डिपो और हवाई अड्डे शामिल हो सकते हैं। इजराइल का मुख्य निशाना परमाणु ठिकाने, यूरेनियम खदानें, सैन्य ठिकाने और रिसर्च रिएक्टर सेंटर को निशाना बनाया जा सकता है।
ALSO READ: महायुद्ध की ओर मिडिल ईस्ट, इजराइल के सपोर्ट में अमेरिका, ईरानी मिसाइलों को हवा में नष्ट किया
इसराइल रक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रवक्ता डेनियल हागारी ने ईरान के बड़े पैमाने पर हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य में कहा, ईरान के आक्रमण ने संघर्ष को एक गंभीर और खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। उसको इसके परिणाम भुगतने होंगे।
 
इजराइल के कमांडर समेत 8 सैनिकों की मौत : इजराइल-हिजबुल्‍लाह के साथ ही अब ईरान के साथ ही युद्ध से हालात के और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच इजराइल ने लेबनान में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भीषण जमीनी जंग में इजराइल के एक कमांडर समेत 8 सैनिकों की मौत हो गई। साथ ही कई अन्य सैनिकों के घायल होने की आशंका है।
ALSO READ: दुनिया पर मंडराया World War 3 का खतरा, ईरान ने इजराइल पर दागी 400 मिसाइलें, अमेरिका भी एक्शन में
इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, मैं अपने दिन की गहराइयों से उन परिवारों को संवेदनाएं भेजता हूं, जिन्होंने लेबनान में अपने वीरों को खोया। ईश्वर उनके बलिदान को आशीर्वाद दे। ईश्वर उनके बलिदान को आशीर्वाद दे। उनकी यादें सदा जिंदा रहें।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Top News 23 October : तिब्बत में भूकंप से तबाही, 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

अगला लेख