dipawali
✕

Israel-Hamas Ceasefire : हमास ने सौंपे 4 बंधकों के शव, इसराइल ने रिहा किए फिलिस्तीनी कैदी

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (09:26 IST)
Israel-Hamas ceasefire agreement : हमास ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के समाप्त होने से कुछ दिन पहले, इसराइल द्वारा सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किए जाने के बदले में बृहस्पतिवार को तड़के 4 बंधकों के शवों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इसराइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की कि हमास ने बंधकों के शवों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है। इसराइल ने कहा कि ताबूतों को मिस्र के मध्यस्थों की मदद से इसराइली सीमा के जरिए पहुंचाया गया और पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 
जब हमास ने बंधकों के शव सौंपे, लगभग उसी समय रेड क्रॉस का काफिला रिहा किए गए कई दर्जन फिलिस्तीनी कैदियों को लेकर इसराइल की ओफर जेल से निकला। ‘वेस्ट बैंक’ के बेतुनिया शहर में जयकारे लगाते परिवारों, दोस्तों और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई, जो बस के आते ही उसकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।
ALSO READ: Israel Hamas war: इजरायल-हमास युद्ध का आज 1 साल पूरा, जानिए कितनी हुई मौतें और कितने हुए तबाह
रिहा किए गए कैदियों का उनके शुभचिंतकों ने स्वागत किया, उन्हें गले लगाया और तस्वीरें खींचीं। रिहा किए गए एक व्यक्ति ने विजय चिह्न बनाया। उसे उसके समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया और भीड़ ने 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाए। इन कैदियों में से कई को सात अक्टूबर, 2023 के हमलों के बाद हिरासत में लिया गया था और उन पर कभी कोई आरोप नहीं लगाया गया।
 
इससे पहले, इसराइल को शनिवार को 600 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना था लेकिन उसने उससे पहले कहा कि सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई तब तक नहीं की जाएगी, जब तक कि गाजा में बंधक बनाकर रखे गए और लोगों की रिहाई सुनिश्चित नहीं हो जाती तथा बंधकों को अपमानजनक तरीके से सौंपना बंद नहीं किया जाता।
ALSO READ: हमास ने पूरा किया वादा, 5 इसराइली बंधक किए रिहा, जानिए कितने लोग हैं बंदी
दरअसल, शनिवार को रिहा किए गए छह बंधकों में से पांच को हमास के नकाबपोश सशस्त्र चरमपंथी, भीड़ के सामने मंच पर लाए थे जिसके बाद उन्हें रिहा किया गया था। बंधकों को सौंपे जाने के इस तरीके की संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों ने निंदा की है।
 
हमास ने फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने में देरी को युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन बताया था और कहा था कि जब तक फिलिस्तीनियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक दूसरे चरण की वार्ता संभव नहीं है। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि बंधकों के शवों को इस बार सौंपे जाने के दौरान कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
ALSO READ: बंधक बच्चों के शव की पहचान हुई, मां का शव देख भड़का इसराइल
इस अदला-बदली से युद्ध विराम के प्रथम चरण के तहत दोनों पक्षों के दायित्व पूरे हो जाएंगे। पहले चरण में हमास ने लगभग 2000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 33 बंधकों को लौटाया जिनमें 8 शव भी शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख