Hanuman Chalisa

Weather Update : कश्‍मीर में भारी बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (09:01 IST)
Weather Updates : देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी जताई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
 
खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी जताई है।
ALSO READ: Weather Update: फरवरी माह में ही गर्मी के तेवर हुए तीखे, कर्नाटक और केरल में लू का अलर्ट
साथ ही कहा है कि गुजरात, मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में इस दौरान गर्मी पड़ेगी और उमस भी बना रहेगी। वहीं शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, यूपी, सिक्किम, असम, केरल और तमिलनाडु में बारिश और हिमपात को लेकर यलो अलर्ट है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है।
ALSO READ: Weather Update: ठंड फिर करेगी पलटवार, कश्मीर से यूपी तक गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट
जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा।
 
मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री  सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update: मौसम के अजब गजब रंग, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बर्फबारी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। लखनऊ, कानपुर और फतेहपुर जैसे शहरों में दिन में बादल छाए रहेंगे और रात के समय ठंडक बनी रहेगी।
 
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। इस गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख