सम्बंधित जानकारी
- दुनिया पर मंडराया World War 3 का खतरा, ईरान ने इजराइल पर दागी 400 मिसाइलें, अमेरिका भी एक्शन में
- iran attack israel : इजराइल पर ईरान ने दागी मिसाइलें, कहा- यह शहादत का बदला
- नसरल्लाह के बाद इजराइल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर
- इजराइल ने उड़ाया सैन्य कमांड सेंटर, हिजबुल्ला का दावा जिंदा है हसन नसरुल्लाह
- कैसे एक खुले विचारों वाला ईसाई देश लेबनान बन गया आतंकी हिज्बुला का गढ़?
इजराइल का ईरान पर पलटवार, IDF की ईरानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
- इजराइल हमलों से थर्राया तेहरान और करज
- अमेरिका ने किया इजराइली हमलों का समर्थन
- इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद किए
इजराइल की सेना ने हमले को ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला बताया है। मीडिया खबरों के अनुसार, तेहरान, करज समेत कई इलाकों में बम गिराए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नेतान्याहू इस हमले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
In response to months of continuous attacks from the regime in Iran against the State of Israel—right now the Israel Defense Forces is conducting precise strikes on military targets in Iran.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 25, 2024
The regime in Iran and its proxies in the region have been relentlessly attacking… pic.twitter.com/OcHUy7nQvN
ईरान ने कहा कि इजराइली हमलों में इलम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, इन हमलों में सीमित क्षति हुई है। इस बीच ईरानी सेना ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि देखिए किस तरह ईरानी डिफेंस सिस्टम ने तेहरान के ऊपर कई प्रक्षेपास्त्रों को मार गिराया।
बताया जा रहा है कि हमले के बाद ईरानी सेना भी एक्शन में नजर आ रही है। वह एक बार फिर इजराइल में हमला कर सकती है। इजराइली हमले के बाद इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं।Watch as our air defense systems engage and shoot down multiple hostile projectiles over Tehran. pic.twitter.com/YFbhWHuuy8
— Iran Military (@IRIran_Military) October 26, 2024
इस बीच अमेरिका ने कहा कि ईरान पर इजराइल के हमलों के बाद दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद हो जाने चाहिए, उसने तेहरान को चेतावनी दी कि वह इजराइल के खिलाफ कोई जवाबी कार्रवाई न करे।
उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के बाद से ही उसके गाजा पर हमले जारी है। इस वजह से ईरान और लेबनान से भी उसके संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं।
हिज्बुल्लाह ने 19 अक्टूबर को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होम टाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया था। हालांकि हमले के समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और हिज्बुल्लाह और ईरान को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे आतंकियों का सफाया करना जारी रखेंगे। ड्रोन हमले से तबाही का रास्ता खोला है।
Edited by : Nrapendra Gupta
