dipawali
✕

इसराइल की ओर से गोलीबारी में तीन फिलीस्तीनी मारे गए

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (22:49 IST)
गाजा सिटी (फिलीस्तीनी क्षेत्र)। गाजा सीमा पर प्रदर्शन और संघर्ष के दौरान इसराइली गोलीबारी में शुक्रवार को 16 वर्षीय एक किशोर समेत 3 फिलीस्तीनी मारे गए। हमास शासित एनक्लेव के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल कुद्रा ने बताया कि इसराइली सैनिकों की ओर से दागी गई गोली किशोर मोहम्मद अल जाहजूह की गर्दन में लगी।
 
कुद्रा और एक अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अब्दुल अजीज अबु शरिया (28) और नाहर यासीन (40) की अलग-अलग घटनाओं में गोली लगने से मौत हुई। इसराइली सेना ने बताया कि तकरीबन 8,000 फिलीस्तीनी सीमा पर स्थित स्थल पर एकत्र हुए थे और वे टायर जला रहे थे तथा सैनिकों पर आग लगाने वाला उपकरण फेंक रहे थे। वह सैनिकों तक नहीं पहुंचा। इसराइली सेना ने कहा कि उसने संचालनात्मक प्रक्रियाओं के अनुसार गोलीबारी की। कुद्रा ने बताया कि 46 फिलीस्तीनी घायल हुए हैं। इसमें 2 पत्रकार और 4 प्राथमिक उपचारकर्ता भी शामिल हैं।
गाजा पट्टी में फिलीस्तीनी 30 मार्च से ही एनक्लेव के इस्लामी शासकों हमास के समर्थन से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 238 फिलीस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत सीमा पर संघर्ष के दौरान इसराइली गोलीबारी में हुई है। इसी अवधि में 2 इसराइली सैनिक भी मारे गए हैं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि फिलीस्तीनी शरणार्थियों को उन्हें अपने पुराने घर लौटने की अनुमति दी जाए। यह क्षेत्र अब इसराइल के भीतर है। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख