dharma sangrah
✕

ईरान का इजराइल पर ड्रोन अटैक, दुनिया में शुरू हुई एक ओर जंग

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (08:33 IST)
Iran attack on Israel : अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज कर ईरान ने इजराइल पर ड्रोन अटैक कर दिया। अमेरिका और इजराइल के सैन्‍य अधिकारियों ने ड्रोन और मिसाइल को निष्क्रिय करने का दावा किया है। माना जा रहा है कि अब इसराइल भी ईरान पर पलटवार करने में देर नहीं करेगा। बहरहाल पश्चिम एशिया में शुरू हुई इस जंग ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: लेबनान से इसराइल पर हवाई हमला, अमेरिका की ईरान को चेतावनी
ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दावा किया कि बैलिस्टिक मिसाइलों से इजराइली ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने इजराइल का समर्थन करने का एलान किया है। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत ने तत्काल सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक बुलाने की अपील की है।
 
इजराइली सेना हाई अलर्ट : इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ईरान ने कुछ समय पहले अपने क्षेत्र के भीतर से इजराइल की ओर UAV लॉन्च किया है। इजराइली सेना हाई अलर्ट पर है और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।
 
 
अमेरिका ने भेजे 2 नौसैनिक विध्वंसक पोत : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल को समर्थन देने की बात कही है। अमेरिका ने इजराइल और अमेरिकी बलों की मदद के लिए अतिरिक्त सैन्य सामग्री भेजी है। इसके साथ ही 2 नौसैनिक विध्वंसक पोतों को भी भेजा गया है।
 
 
क्यों बने ऐसे हालात : उल्लेखनीय है कि इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास के कांसुलर एनेक्सी पर हमला कर दिया था। इस हमले में ईरान के 3 जनरलों समेत 7 अधिकारियों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने बदला लेने की कसम खाई थी। 
 
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में चेतावनी देते हुए कहा था कि इजरायल को सजा जरूर मिलनी चाहिए और उसे मिलेगी भी। खुमैनी ना कहा कि हमारे दूतावास पर हमला किया, इसका मतलब है कि उन्होंने हमारे इलाके पर हमला किया है। उनके एक सलाहकार ने कहा कि इजराइली दूतावास ज्यादा सुरक्षित नहीं हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख