Hanuman Chalisa

इंडोनेशिया में बाढ़ से 40 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (00:29 IST)
बेंग्कुलु (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में मूसलधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में करीब 40 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता हैं। आपदा प्रभावित देश में प्राकृतिक आपदा की यह ताजा घटना है।

इंडोनेशिया में अप्रैल और अक्टूबर के महीने में मानसून के दौरान भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं आम हैं जब बारिश से दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीप समूह बुरी तरह प्रभावित रहता है।
 
सोमवार को इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने 29 लोगों के मरने की पुष्टि की और बताया कि सुमात्रा द्वीप के बेंग्कुलु प्रांत में कम से कम 13 और लोग लापता हैं। पास के लामपुंग प्रांत में शनिवार को भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
 
इस बीच, पिछले सप्ताह राजधानी जकार्ता में और इसके आसपास के कई इलाकों में बाढ़ के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के कारण 2,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, वहीं 14 पालतू अजगर भी लापता हो गए।
 
अधिकारियों ने सप्ताहांत में बताया कि 6 सांपों, जिनकी लंबाई कम से कम चार मीटर (13 फुट) है, का पता लगा लिया गया है जबकि 8 अब भी लापता हैं। शम्सुद्दीन नामक एक व्यक्ति ने कहा कि इस बारे में सुनकर वह भयभीत है। 
 
सुमात्रा के बेंग्कुलु में करीब 12,000 लोगों को पानी से भरे सैकड़ों घरों से निकाला गया। सैकड़ों इमारतें, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारियों ने विस्थापितों के लिए अस्थाई आवास और सार्वजनिक रसोईघर बनाया है।
 
बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित बेंग्कुलु तेंगाह जिला प्रांतीय राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित है, जहां 22 लोगों और कई मवेशियों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने भीषण भूस्खलन के लिए अवैध कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया है। आपदा एजेंसी के प्रमुख डोनी मोनार्डो ने बेंग्कुलु में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली मानवीय गतिविधि के कारण हो रही हैं। 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

ईरान और अमेरिका समझौते के रास्ते से क्यों भटक गए?

Top News 15 July: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका ने की समुद्री नाकेबंदी, राम मंदिर SIT रिपोर्ट आज

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

अगला लेख