गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian-American Man With Gun Sparks Mass Stampede At US Gay Pride Parade
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 जून 2019 (15:56 IST)

‘गे प्राइड परेड’ में बंदूक दिखाकर डराने के मामले में भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार

Gray Pride Parade
वाशिंगटन। अमेरिका में यहां ‘एलजीबीटीक्यू प्राइड’ परेड में एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर डराने और उसके कारण मची भगदड़ के मामले में एक भारतीय अमेरिकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परेड में व्यक्ति के बंदूक निकालने के बाद भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शनिवार को वॉशिंगटन डीसी में परेड के दौरान आफताबजीत सिंह (38) के साथी को धमकी दी जिसके बाद सिंह ने बंदूक निकाल ली।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जब्त कर ली। सिंह पर अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
सेंधा नमक के ये गुण शर्तिया आपको नहीं पता होंगे, जरूर पढ़ें