शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian American Dr. Vivek Murthy sworn in as Surgeon General
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (18:39 IST)

अमेरिका : भारतीय अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति ने ली सर्जन जनरल के रूप में शपथ

अमेरिका : भारतीय अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति ने ली सर्जन जनरल के रूप में शपथ - Indian American Dr. Vivek Murthy sworn in as Surgeon General
वॉशिंगटन। भारतीय अमेरिकी चिकित्सक डॉ. विवेक मूर्ति को अमेरिका के 21वें सर्जन जनरल के रूप में शपथ दिलाई गई है। उनकी मुख्य प्राथमिकता कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को समाप्त करने की होगी, जिसने इस देश को बुरी तरह प्रभावित किया है।

स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री जेवियर बेकेरा द्वारा देश के शीर्ष चिकित्सक के रूप में शपथ दिलाए जाने के बाद डॉ. मूर्ति (43) ने गुरुवार को कहा, आपके सर्जन जनरल के रूप में शपथ लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

मैं इस दिन को अपने परिवार को समर्पित करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और समर्थन दिया।वह दूसरी बार अमेरिका के सर्जन जनरल के रूप में कामकाज संभाल रहे हैं। इससे पहले 2011 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी।

उन्होंने कहा, मैं इस महामारी को समाप्त करने के लिए और एक ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हूं, जहां सभी के दायरे में अच्छा स्वास्थ्य हो।

बाइडन प्रशासन में सर्वोच्च भारतीय अमेरिकी डॉक्टर मूर्ति ने कहा, इस महामारी को समाप्त करने और विज्ञान की आवाज बनने के लिए देश के चिकित्सक के रूप में सेवा देने को तैयार हूं। एक दिन पहले ही सीनेट ने 43 के मुकाबले 57 मतों से मूर्ति के नाम पर मुहर लगाई थी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
सेक्स CD कांड में कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ FIR