dharma sangrah
✕

पाक डरा, भारत सीपेक से जुड़े प्रतिष्ठानों को बना सकता है निशाना

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (22:16 IST)
इस्लामाबाद। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपेक) को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के तहत भारत इस परियोजना से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकता है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले से मीडिया में चल रही खबरों में यह कहा गया है।


पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' की खबर में कहा गया है कि मंत्रालय ने गिलगित-बाल्टिस्तान के गृह विभाग को सूचित किया है कि भारत ने काराकोरम हाईवे से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाई है। मंत्रालय ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर अखबार को बताया कि विभाग को हाल में संघीय गृह मंत्रालय की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें सीपेक मार्ग पर आतंकवादी हमलों की आशंका जाहिर की गई है।

उन्होंने कहा कि संघीय मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर प्रांतीय सरकार ने सीपेक मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। भारत इस परियोजना का विरोध करता रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरता है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख