Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (21:51 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड फेंकने की कई घटनाओं में संलिप्त पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल के भंडाफोड़ का दावा किया है। यह मॉड्यूल जिले के पंपोर और ख्रू इलाकों में ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं में संलिप्त था।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जिले के अवंतीपुरा इलाके से पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूल जिले के पंपोर और ख्रू इलाकों में ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं में संलिप्त था।

छह पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोप-पत्र दायर : जम्मू कश्मीर ने पिछले साल दक्षिण कश्मीर के अचाबल में एक थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आज आरोप पत्र दायर किया और दावा किया कि इसमें पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, एक एसआईटी बनाई गई थी जिसने अनंतनाग की एक सत्र अदालत में चार आरोपियों के खिलाफ समग्र आरोप-पत्र दायर किया। पिछले साल 15 जून को अचाबल के थाना प्रभारी फिरोज अहमद डार और पांच अन्य इस हमले में शहीद हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि बशीर लश्करी की अगुवाई में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी इस हमले में शामिल थे। अधिकारी ने कहा, लश्करी पिछले साल एक जुलाई को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अन्य आरोपी अबू माज के साथ मारा गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी संदीप कुमार, अनंतनाग निवासी मोहम्मद अशरफ वानी उर्फ मोल्वी, डायलगाम के निवासी खुर्शीद अहमद गनी, श्रीनगर निवासी महराज उद्दीन बांगरु उर्फ आसिफ, बिजबहेरा के निवासी शाहिद अहमद मकरु और शोपिया के निवासी जीनतुल इस्लाम हैं।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता स्थापित हुई, जिनमें संदीप कुमार और मोहम्मद अशरफ वानी गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन अन्य चार फरार हैं। फरार आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख