Hanuman Chalisa
✕

बौखलाए और डरे इमरान खान ने भारत को दी युद्ध की धमकी

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (19:58 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने भारत को युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि यदि जंग हुई तो इसके लिए पूरी दुनिया जवाबदेह होगी।
 
ALSO READ: कश्मीर को मिली धारा 370 से आजादी, जानिए क्या है POK की कहानी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए खान ने भारत के नरेंद्र मोदी को चेताया कि भारत की तरफ से की गई किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। पीओके के प्रधानमंत्री राजा फारुक हैदर के संसद में दिए गए भाषण से कि भारत कश्मीर के बाद पाकिस्तान में गड़बड़ी उत्पन्न करेगा खान ने कहा कि यह कश्मीर में ही नहीं रुकेगा, यह घृणा वाली विचाराधारा पाकिस्तान तक जाएगी। 
ALSO READ: बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान का हिस्सा, जानिए पाक कब्जे की कहानी
भारत की योजना और घातक : इमरान ने कहा कि पाक सेना को इस बात की पूरी जानकारी है कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कार्रवाई के लिए एक योजना तैयार की है। हमारी जानकारी के अनुसार पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी कार्रवाई भारत कर सकता है। भारत ने इसके लिए अब और घातक योजना बनाई है।
 
खान ने कहा कि भारत कश्मीर से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर कार्रवाई करना चाहता है। पाक पीएम ने कहा कि मेरा आपको (मोदी को) यह संदेश है, आप कार्रवाई करें और ईंट का जबाव पत्थर से दिया जाएगा।
 
इस्लाम के खिलाफ लड़ाई : डान न्यूज के अनुसार खान ने कहा कि पाकिस्तान की सेना तैयार है, केवल सेना ही नहीं पूरा देश हमारी सेना के साथ लड़ेगा। इस्लाम के खिलाफ आक्रामक लड़ाई है, किंतु जब मुसलमान आजादी के लिए संघर्ष करता है तो वह बड़े से बड़े हमलावर को धराशायी कर देता है। हम तैयार हैं आप जो कार्रवाई करेंगे, उसका हम जबाव देंगे, हम अंत तक जाएंगे।
 
मोदी की रणनीतिक भूल : उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बड़ी रणनीतिक भूल कर दी है, वह अपना अंतिम दांव खेल रहे हैं। कश्मीर का उन्होंने अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है, वह कश्मीर को लेकर बहुत कठोर भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब विश्व की नजर कश्मीर और पाकिस्तान पर है, मैं दूत हूं जिसने कश्मीर की आवाज को उठाया है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख