suvichar
✕

इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (00:52 IST)
Imran Khan's party workers protested : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से आधी रात तक आम चुनाव के पूरे नतीजे घोषित करने को कहा अन्यथा उसे उन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा, जहां परिणाम अभी आने हैं। पार्टी के इस बयान के कुछ ही घंटों के भीतर, पेशावर और कराची में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पार्टी के झंडे लहराते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
खान की पार्टी ने दावा किया है कि वह केंद्र के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाएगी। सबको हैरान करते हुए जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरुवार के चुनाव में नेशनल असेंबली में 101 सीट पर जीत दर्ज की।
 
मतदान के दो दिन बाद भी सभी सीटों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि देश त्रिशंकु संसद या गठबंधन सरकार की ओर बढ़ रहा है। पीटीआई प्रमुख गौहर अली खान ने पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) से आधी रात तक सभी सीटों के परिणाम घोषित करने या उन क्षेत्रों में अपने समर्थकों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा, जहां परिणाम अभी भी प्रतीक्षित हैं।
 
संवैधानिक भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप : उन्होंने कहा कि परिणाम में देरी पर पीटीआई समर्थक निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर समय पर परिणाम घोषित करने में अपनी संवैधानिक भूमिका निभाने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। इस कदम की घोषणा के कुछ घंटों बाद कई सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित आरओ कार्यालयों के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
पीटीआई के आधिकारिक हैंडल ‘पीटीआई पॉलिटिक्स अपडेट’ ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो के साथ पोस्ट किया “प्रदर्शन चेतावनी पेशावर। एनए28 और शहर की कई अन्य असेंबली सीट पर धांधली और हेरफेर के खिलाफ पेशावर में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पोस्ट में सियालकोट, कराची और बलूचिस्तान से इसी तरह के वीडियो पोस्ट किए गए।
 
पीटीआई को पहले ही विजेता घोषित किया गया था : गौहर अली खान ने कहा कि उनकी पार्टी ने 170 सीट जीती हैं और इनमें वे सीट भी हैं, जिन पर पीटीआई को पहले ही विजेता घोषित किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीटीआई के पास मतदान केंद्रों के फॉर्म 45 का प्रमाण है, जिससे पता चलता है कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीत गए थे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें असफल घोषित कर दिया।
 
गौहर खान ने (सत्ता) प्रतिष्ठानों के साथ-साथ न्यायपालिका से लोगों के फैसले को स्वीकार करने की अपील की, जिन्होंने पीटीआई के नारे गुलामी अस्वीकार्य है के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था और देश इस जनादेश को अस्वीकार किया जाना वहन नहीं कर सकते।
 
इमरान खान की सजा के बाद गौहर खान को पीटीआई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पेशे से वकील गौहर खान ऐसे मुश्किल समय में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जब इसके संस्थापक को दोषी ठहराया जा चुका है और अग्रिम पंक्ति के कई नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख