1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. If Imran Khan chair goes, these 5 effects can happen on India

Pakistan: इमरान खान की कुर्सी गई तो भारत पर हो सकते हैं ये 5 असर

If Imran Khan's chair goes
पाकिस्तान में सियासी घमासान जारी है, इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए जोर लगा रहे है, जबकि विपक्ष और उनके खुद के समर्थक उनके खिलाफ हो गए हैं। अब ऐसे में इमरान की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है।  
ऐसे में अगी इमरान की कुर्सी जाती है तो भारत के साथ पाकिस्‍तान के संबंधों पर क्‍या असर पडेगा यह जानना जरूरी है।

पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान की सरकार अब गिरने की कगार पर है, जिसकी एक बड़ी वजह पाकिस्तान की सेना है। ऐसा माना जा रहा है कि इमरान खान को अब सेना पसंद नहीं करती है।
इमरान सरकार गिरी तो भारत पर क्या होगा असर?

1. पाकिस्तान में सरकार किसी की भी हो, वहां सेना की चलती है। और सेना आमतौर पर भारत के खिलाफ ही रही है। इसका मतलब साफ है कि न तो पाकिस्तान और न ही भारत की नीति में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना दिखती है। चाहे नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ही सत्ता में क्यों न आ जाए।

2. पाकिस्तान में चाहे किसी भी पार्टी या गठबंधन की सरकार बने, जब तक पाकिस्तानी सेना का वहां की सरकार को बनाने और बिगाड़ने में दखल रहेगा, भारत-पाकिस्तान में संबंध सुधरने वाले नहीं हैं।

3. कुछ दिन पहले पाकिस्तान की सेना जब इमरान खान की कुर्सी हिलाने लगी तो इमरान खान ने वहां की फौज को चिढ़ाने के लिए भारत की विदेश नीति की खुलेआम और खुलकर तारीफ की थी।

4. भारत में पाकिस्तान से रिश्तों में सुधार को लेकर आशंकाएं, इसलिए भी जताई जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान में जो विपक्ष है वो पीएमएल-एन हो या पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी हो। जब सत्ता इनके हाथ में आ जाएगी तो उनका पूरा जोर इस पर रहेगा कि पाकिस्तान की सेना को खुश कैसे रखा जाए। जाहिर है, इसके लिए उन्हें भारत के प्रति ज्यादा सख्त रुख अपनाना पड़ सकता है।

5. इमरान खान के जाने से दो तीन बातें संभव है। पहला ये कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जस के तस रह सकते हैं। पाकिस्तानी फौज की दखलअंदाजी की वजह से भारत से रिश्तों में तनाव बना रह सकता है। वही एक संभावना और है कि इमरान अगर हटे तो पाकिस्तान में कट्टरपंथी ताकतें और मजबूत होंगी, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा।
अगला लेख
दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने पहुंचे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केजरीवाल को दिया ये न्योता