बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Holocaust survivor, Nobel Prize winner Elie Wiesel dies
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , रविवार, 3 जुलाई 2016 (11:39 IST)

नोबेल पुरस्कार विजेता एली वीसल का निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता एली वीसल का निधन - Holocaust survivor, Nobel Prize winner Elie Wiesel dies
न्यूयॉर्क। यहूदी नरसंहार में जीवित बचे और नोबेल पुरस्कार विजेता एली वीसल का न्यूयॉर्क सिटी में उनके घर पर निधन हो गया है। वे 87 वर्ष के थे।
 
वीसल एक कार्यकर्ता, लेखक, दार्शनिक, श्रेष्ठ वक्ता, नाटककार और प्रोफेसर भी थे। अपने पूरे जीवन के दौरान वे यहूदी नरसंहार में जीवित बचे लोगों की आवाज बने रहे जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने बताया कि वीसल का शनिवार को उनके घर पर निधन हो गया।
 
रोमानिया में जन्मे वीसल ने यहूदी नरसंहार पर 'नाइट' नामक पुस्तक लिखी। वर्ष 1986 में उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
नोबेल समिति ने शांति के लिए नोबेल देते हुए उन्हें मानवता का दूत बताया। समिति ने कहा था कि ऐसे युग में जहां एक ओर हिंसा, शोषण, दमन और रंगभेद का दौर चल रहा है, वीसल एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता के रूप में उभरे हैं। 
 
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीसल को 'प्रकाश की किरण' बताते हुए कहा कि उनका विशिष्ट व्यक्तित्व और उनकी यादगार पुस्तकें बुराई पर मानवता की जीत को दर्शाती हैं। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
जबरन पलायन पर देशव्यापी सर्वेक्षण करेगी विहिप