1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hindu family's house set on fire in Bangladesh

Bangladesh Violence : दंगाइयों ने हिंदू परिवार के घर में लगाई आग, National Hindu Grand Alliance ने किया यह दावा

Hindu family's house set on fire in Bangladesh
Hindu family's house set on fire in Bangladesh : उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश में दंगाइयों ने एक हिंदू परिवार के घर पर आग लगा दी, जिसका किसी राजनीतिक संगठन से कोई जुड़ाव नहीं था। शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर किए गए हमलों में यह सबसे ताजा हमला है।
घटना मंगलवार शाम ठाकुरगांव सदर उपजिला के अकचा यूनियन के अंतर्गत फराबाड़ी मंदिरपाड़ा गांव में हुई। इससे कुछ घंटे पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने चिंतित अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार दोषियों को सजा देगी।
48 जिलों में 278 स्थान पर हमले हुए हैं और उन्हें धमकाया गया : इससे पहले बुधवार को ही निशाना बनाकर आगजनी की एक घटना हुई। वहीं बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस ने दावा किया कि पांच अगस्त को हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद से 48 जिलों में 278 स्थान पर हमले हुए हैं और उन्हें धमकाया गया है। अलायंस ने इसे हिंदू धर्म पर हमला करार दिया।
 
घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे : अक्छा यूनियन परिषद (यूपी) के अध्यक्ष सुब्रत कुमार बर्मन ने ‘द डेली स्टार’ अखबार को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने मंगलवार शाम को करीब 7:30 बजे ठाकुरगांव सदर उपजिला के अक्छा यूनियन के फराबाड़ी मंदिरपाड़ा गांव में कलेश्वर बर्मन के घर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया तथा घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।
पुलिस ने किया घटनास्थल का दौरा : यूनियन परिषद के चेयरमैन ने कहा कि कलेश्वर बर्मन का किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है। ठाकुरगांव थाने के प्रभारी अधिकारी एबीएम फिरोज वहीद ने कहा, पुलिस ने उसी रात घटनास्थल का दौरा किया, और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Kolkata rape-murder case पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आरोपियों को बचा रही है ममता सरकार