• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Harry potter book
Written By
Last Modified: लंदन , सोमवार, 1 अगस्त 2016 (14:02 IST)

...जिसे शब्दश: याद हैं हैरी पॉटर की सभी किताबें

Harry potter books
लंदन। दुनिया भर में तहलका मचाने वाले जेके रॉलिंग के उपन्यास 'हैरी पॉटर' में जिक्र किए गए वाकये और उसकी कहानी तो कई लोगों को याद होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली 26 साल की रिबेका शरॉक को इस उपन्यास के सीरिज की सभी सात किताब शब्दश: याद हैं।
 
इतना ही नहीं रिबेका को अपनी जिंदगी का हर वाकया याद है। उसे उन घटनाओं की भी याद है, जब वह महज 12 दिन की थी। दरअसल, रिबेका ने जान बूझकर हैरी पॉटर की किताबों को कंठस्थ नहीं किया है और न ही उसे उसकी बचपन की बातें किसी और ने बताई हैं। 
 
रिबेका दुनिया के ऐसे 80 लोगों में हैं, जो हाईली सुपिरियर ऑटोबॉयोग्राफिकल मेमोरी (एचसैम) से ग्रसित हैं। एचसैम ऐसी बीमारी है, जिससे प्रभावित व्यक्ति को अपनी जिंदगी में घटित होने वाली घटना कई वर्षों बाद भी हूबहू याद रहती है।
 
शरॉक का एक 60 मिनट का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली किताब 'द फिलॉस्फर्स स्टोन' के 17वें अध्याय की कहानी सुनाने के लिए कहा गया था। 
    
एक पल रुकने के बाद वह किताब के 17वें अध्याय का वृत्तांत शुरू करते हुए कहती हैं '17वें अध्याय का नाम है 'मैन विद टू फेसेज'। कहानी की शुरुआत होती है 'इट वॉज क्वीर्रेल। यू? गैस्पड हैरी.....' (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान में इकलौती महिला गर्वनर मासूमा मुरादी