Daily Horoscope
✕

आत्‍मघाती हमले में हक्कानी नेटवर्क का कमांडर ढेर, इस्लामिक स्टेट पर शक

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (09:43 IST)
काबुल। तालिबान राज के आने के बाद अफगानिस्तान में खूनखराबा और भी बढ़ गया है। पाकिस्‍तान के पालतू आतंकी संगठन हक्‍कानी नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका लगा है। खबर है कि तालिबान सरकार में गृहमंत्री बने हक्‍कानी नेटवर्क के मुखिया सिराजुद्दीन हक्‍कानी के मुख्‍य सैन्‍य रणनीतिकार और काबुल के कमांडर हमदुल्ला मुखलिस की एक भीषण आत्‍मघाती हमले में मौत हो गई है।
 
काबुल पर कब्‍जे के बाद हमदुल्‍ला ही सबसे पहले राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय में घुसा था। गनी की कुर्सी पर बैठे मौलवी हमदुल्ला मुखलिस की तस्‍वीरें वायरल हो गई थीं। काबुल में मंगलवार को हुए 2 जोरदार बम धमाकों और फायरिंग की घटनाओं में अब तक कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमदुल्‍ला तालिबान की स्‍पेशल फोर्स बद्री ब्रिगेड का कमांडर भी था। इसी ब्रिगेड को काबुल में सुरक्षा का जिम्‍मा दिया गया है।
 
तालिबानी कमांडर की मौत से हक्‍कानी नेटवर्क को बहुत बड़ा झटका लगा है। इससे पहले हमदुल्‍ला पाकटिका और खोश्‍त प्रांतों में तालिबान का शैडो गवर्नर रह चुका था। अभी तक इस हमले की किसी गुट ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इस आत्‍मघाती हमले को आईएसआईएस के संगठन के आतंकियों ने अंजाम दिया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख