Hanuman Chalisa
✕

मोंटेनेग्रो में बंदूकधारी ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 13 अगस्त 2022 (10:43 IST)
सेटिंजे (मोंटेनेग्रो)। दक्षिण पूर्वी यूरोप के देश मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर की सड़कों पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक राहगीर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती 2 अक्षर वीबी से की गई। ब्रजनिन ने बताया कि संदिग्ध ने पहले 8 और 11 साल की उम्र के 2 बच्चों और उनकी मां को राइफल से गोली मार दी, जो सेंटिजा के मेडोविना इलाका स्थित हमलावर के मकान में किराएदार के तौर पर रहती थी।
 
इसके बाद वह गली में गया और बेतरतीब ढंग से 13 और लोगों को गोली मार दी जिनमें से 7 की मौत हो गई। ब्रजनिन ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीबी को इस नृशंस कृत्य को करने के लिए किसने उकसाया?
 
अपराध स्थल की जांच के समन्वयक अभियोजक एंड्रीजाना नास्टिक ने पत्रकारों को बताया कि बंदूकधारी को एक राहगीर ने गोली मार दी थी और घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था। प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि यह घटना एक अभूतपूर्व त्रासदी थी। उन्होंने लोगों से पीड़ितों के परिवारों, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और सेटिंजे के सभी लोगों के साथ रहने का आग्रह किया।
 
राष्ट्रपति मिलो जुकानोविक ने ट्विटर पर कहा कि सेटिंजे में भयानक त्रासदी की खबर से उन्हें बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने इस घटना में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ एकजुटता का आह्वान किया।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख