Hanuman Chalisa
✕

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

Updated: शुक्रवार, 23 मई 2025 (01:16 IST)
Foreign Secretary Vikram Misri News : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को रेखांकित किया कि आतंकवाद अंतर नहीं करता और सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यह अहम है कि आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान न समझा जाए। मिसरी ने यहां आयोजित रायसीना टोक्यो 2025 को संबोधित करते हुए 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जापान द्वारा भारत को दिए गए समर्थन की सराहना की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा, भारत जापान द्वारा दिए जा रहे सहयोग की बहुत सराहना करता है, क्योंकि हमने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई त्रासदी का सामना किया है।
 
मिसरी ने कहा, मैं इन वक्तव्यों का स्वागत करता हूं, लेकिन मैं यह भी ध्यान दिलाना चाहता हूं कि हम आतंकवाद जैसी बुराई से निपट रहे हैं जो भेदभाव नहीं करती और समय-समय पर दुनिया के हर व्यक्ति को प्रभावित करती है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इन हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान न समझें। उनकी यह टिप्पणी कुछ पश्चिमी देशों द्वारा हाल के सैन्य संघर्ष के संदर्भ में भारत और पाकिस्तान को एक ही नजर से देखने की पृष्ठभूमि में आई है।
ALSO READ: भारत का तुर्किए को कड़ा संदेश, पाकिस्तान को समझाओ आतंकवाद रोके
विदेश सचिव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के संदर्भ में कहा कि दशकों तक सुचारू रूप से चलने के बाद, यह अनिश्चित स्थिति में है, जो हाल के दिनों में अपने उच्चतम स्तर पर हैं। उन्होंने कहा, सबसे पहले कोविड-19 महामारी आयी। इसके तुरंत बाद आपूर्ति श्रृंखला में समस्या आई, युद्ध और संघर्ष, बड़े, मध्यम और छोटे, और इन सबके बीच, व्यापार और प्रौद्योगिकी को पहले की तुलना में अधिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। मिसरी ने कहा कि अशांत विश्व में भारत सार्थक और स्थिरता का कारक बनने के लिए दृढ़ संकल्प है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

LIVE: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग

अगला लेख