1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi on US visit from February 12

पीएम मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की 2 दिवसीय यात्रा पर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 12 फरवरी से अमेरिका (US) की 2  दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और गति एवं दिशा देगी। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
 
मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में : अमेरिका की यात्रा से पहले मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे। वहां पर वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता करेंगे। मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 'इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर' प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) स्थल काडारचे का दौरा करेंगे जिसमें भारत साझेदार है।ALSO READ: क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में किया था चुनाव प्रचार?
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा होगी। विदेश सचिव ने कहा कि नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के महज 3 सप्ताह के भीतर ही प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया गया। यह तथ्य भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व और अमेरिका में इस साझेदारी को 2 नों दलों से प्राप्त समर्थन को भी दर्शाता है।
 
मोदी और मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे : 10-12 फरवरी तक फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान मोदी और मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और मैक्रों मार्सिले जाएंगे, जहां वह भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। नेता युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा करेंगे और प्रथम विश्वयुद्ध में भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मोदी और मैक्रों आईटीईआर के स्थल काडारचे का दौरा करेंगे।
 
मिस्री ने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही उनके और मोदी के बीच बहुत करीबी संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, आतंकवाद-निरोध, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के हितों में स्पष्ट समानता है।ALSO READ: कांग्रेस रंग बदलने में माहिर, उनके मॉडल में फैमिली फर्स्ट, राज्यसभा में PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका में 54 लाख की संख्या में भारतीय समुदाय है तथा अमेरिकी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 3,50,000 से अधिक भारतीय छात्र इस संबंध को और मजबूत करते हैं।ALSO READ: महाकुंभ में PM मोदी, रुद्राक्ष की माला पहनकर लगाई संगम में डुबकी
 
विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा इस महत्वपूर्ण साझेदारी को और दिशा तथा गति प्रदान करेगी। हम उम्मीद करते हैं कि यात्रा के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य पारित किया जाएगा जिसे समय आने पर साझा किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अखाड़ों का महाकुंभ से कूच, अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में होगी साधु-संतों की होली