suvichar
✕

अमेरिका में तूफान फ्लोरेंस के खतरनाक होने की आशंका

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:08 IST)
वॉशिंगटन। भीषण चक्रवाती तूफान फ्लोरेंस के बुधवार को अमेरिकी तट के निकट आने पर काफी खतरनाक हो जाने की आशंका है और गुरुवार से यह कमजोर पड़ सकता है।
 
 
अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने बुधवार को जारी एक परामर्श में कहा कि फ्लोरेंस तूफान जब अमेरिकी तट पर पहुंचेगा तो इसके काफी खतरनाक हो जाने की आशंका है। परामर्श में हालांकि यह भी कहा गया है कि इसके गुरुवार तक कमजोर पड़ने के आसार हैं।
 
एनएचसी के अनुसार श्रेणी 4 का यह तूफान अभी नॉर्थ कैरोलिना के केप फियर के दक्षिण-पूर्व में करीब 925 किलोमीटर दूर है। इसकी रफ्तार 215 किलोमीटर प्रति घंटा है। एनएचसी ने बताया कि फ्लोरेंस का केंद्र बरमूडा और बहामास के बीच दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक सागर के ऊपर से गुजरेगा। यह गुरुवार और शुक्रवार को उत्तरी कैरोलिना या दक्षिणी कैरोलिना के तट पर पहुंचेगा। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख