biodatamaker
✕

चाय सर्व करने का रजनीकांत वाला स्टाइल हो रहा VIRAL..आपने देखा क्या..

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:11 IST)
हममें से बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत एक प्याली चाय से होती है। एक चाय प्रेमी के लिए चाय किसी अमृत से कम नहीं होती। तो आज हम सभी चाय प्रेमियों के लिए लेकर आए हैं चाय सर्व करने का एक अनोखा अंदाज.. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चाय वाले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में चाय बना रहा है। जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा, वह बस देखता ही रह गया!

क्या है वायरल वीडियो में..

बीबीसी की संवाददाता मेघा मोहन ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘केरल के पोन्नानी में चपाती फैक्ट्री में चाय कैसे सर्व की जाती है’। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टेबल पर चार गिलास रखे हुए हैं। इन गिलासों में चाय, क्रीम और झाग की तीन लेयर दिख रही है। फिर एक आदमी आता है उस गिलास को पकड़कर हवा में घुमाता है, जिसके बाद तीनों लेयर मिक्स हो जाती है और वह चाय सर्व कर देता है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान गिलास से चाय की एक बूँद भी जमीन पर नहीं गिरती है। उसका यह अंदाज देख ग्राहक भी चौंक रहे हैं।

मेघा मोहन का ये ट्वीट काफी तेजी से सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। मेघा के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इसे 17 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है, वहीं 45 हजार लोगों ने इसे अभी तक लाइक किया है।

यूजर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह रजनीकांत की फिल्मों में दिखने वाले इफेक्ट जैसा है। कुछ लोग इसके पीछे फिजिक्स की कोई थ्योरी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं और घर पर ट्राई ना करने की हिदायत दे रहे हैं।

वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख