शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing in US mall, 12 injured
Written By
Last Modified: रविवार, 17 अप्रैल 2022 (09:05 IST)

अमेरिका में मॉल में गोलीबारी, 12 लोग घायल

अमेरिका में मॉल में गोलीबारी, 12 लोग घायल - firing in US mall, 12 injured
वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। घायलों की उम्र 15 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है तथा 2 घायलों की स्थिति नाजुक है।
 
पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुल 10 लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि भगदड़ के दौरान दो अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस प्रमुख ने बताया कि मॉल में तीन लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 14 लोग गिरफ्तार