Daily Horoscope
✕

क्‍यों आई फेसबुक यूजर्स में गिरावट, कैसे एक दिन में हो गया करोड़ों का नुकसान?

Updated: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (18:44 IST)
फेसबुक के यूजर्स में करीब 10 लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। ये यूजर्स अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा कम हो रहे हैं। इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में फेसबुक के 1.930 अरब यूजर्स थे। वहीं अक्टूबर-दिसंबर में यह घटकर 1.929 अरब हो गए।

यूजर्स घटने के क्‍या हैं कारण
कहा जा रहा है कि फेसबुक के यूजर्स घटने के पीछे कुछ खास वजहें हैं। आइए जानते हैं क्‍या वे कारण।

फेक न्यूज प्लेटफॉर्म
भारत में सोशल मीडिया का यह प्लेटफॉर्म फेकबुक होता जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि कैसे भारत में फर्जी अकाउंट्स से झूठी खबरों के जरिए चुनावों को प्रभावित किया जाता है।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बिजनेस
फेसबुक में डेटा एनालिस्ट रह चुकी और व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हॉगेन ने पिछले साल फेसबुक से जुड़ी कंट्रोवर्सी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने फेसबुक पर अपने ट्रेड टूल से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बिजनेस चलाने का आरोप लगाया था।

वैक्सीन की गलत पोस्ट वायरल
फेसबुक से जुड़ी एक नई रिसर्च में पिछले साल कहा गया था कि कंपनी ने कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़ी कई फेक प्रोफाइल को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रमोट किया। इसके चलते बीते साल इन प्रोफाइल के 3,70,000 फॉलोअर्स बन गए।

डेटा चोरी का आरोप
राजनीतिक पार्टियों को परामर्श देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर 2018 में करीब 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर के डेटा चोरी का आरोप लगा था। कंपनी पर आरोप लगा कि उसने फेसबुक से चुराए डेटा का इस्तेमाल 2016 में हुए अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया था।

नफरत फैलाने का आरोप
म्यांमार नरसंहार के लिए रोहिंग्याओं ने कंपनी पर हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए 11 लाख करोड़ का केस किया था। इसके साथ ही अमेरिकी संसद पर हमले की घटना में भी फेसबुक पर नफरत फैलाने का आरोप लगा था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख